अब मेडिकल प्रमाण-पत्र देने से कतरा रहे हैं डॉक्टर

बीकानेर। विधानसभा चुनावों की उलटी गिनती शुरू होने के साथ ही कर्मचारियों के अवकाश निरस्त हो गए हैं। अवकाश के लिए चिकित्सक मेडिकल प्रमाण पत्र बनवा रहे हैं लेकिन प्रशासन की सख्ती के कारण चिकित्सक भी एकाएक किसी को बिना जांचें परखे प्रमाण पत्र नहीं दे रहे हैं। सिक एंड फिट प्रमाण पत्र जारी करने वाले चिकित्सक से ही पूछताछ किए जाने के कारण अब चिकित्सक तथा अन्य इससे दूरी बना रहे हैं।

डयूटी लगे कार्मिक अपने कुछ रसूखात वालों से सिफारिश भी करवा रहे है,लेकिन चिकित्सक प्रशासनिक आदेश होने का हवाला देकर मेडिकल देने से मना कर रहे है। चिकित्सकों का कहना था कि अब अवकाश देना या नहीं देना, सीधा प्रशासन के हाथ में है। किन कारणों से अवकाश लेना चाहते हैं, वह आप वहां से लिखवाकर ले आओ तो ही वह मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करेंगे। प्रशासन की सख्ती के कारण ही इस बार मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने वाले चिकित्सकों से भी मामले की जानकारी ली जा सकती है। इसी कारण सभी इस मामले से दूरी बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *