असपा के बीकानेर पश्चिम के मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ

बीकानेर। अनारक्षित समाज पार्टी के प्रत्याशी शिक्षक नेता शिवशंकर ओझा के मुख्य चुनाव कार्यालय का सोमवार को शुभारम्भ हुआ। जस्सूसर गेट के बाहर स्थित एनएसपी कॉलेज के सामने बीकानेर विधानसभा पश्चिम क्षेत्र के इस कार्यालय का शुभारंभ वेदपाठी प्रकांड पंडित नथमल पुरोहित ने किया। असपा के प्रदेशाध्यक्ष डी.पी. जोशी के अनुसार पंडित नथमल पुरोहित ने कहा कि वे राजनीतिक कार्यालयों के उदघाटन नहीं करते, लेकिन असपा का मुद्दा अच्छा है और इस मुद्दे में राजनीति नहीं इसलिए वे इस मुद्दे में उनके साथ है। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष जोशी, महिला प्रभारी अनु केवलिया आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *