
DV NEWS@ बीकानेर। आगामी 22 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीकानेर आगमन एवं प्रस्तावित विशाल जनसभा को लेकर रानी बाजार मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला संगठन प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपील की कि सभी कार्यकर्ता अधिकतम संख्या में रैली में भाग लें और जनसभा को ऐतिहासिक बनाएं।
पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कुमार आचार्य ने कार्यकर्ताओं से दल बल के साथ सभा स्थल पहुंचने का आह्वान किया। बीकानेर पूर्व की विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने सभा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर देते हुए घोषणा की कि जिस वार्ड से सबसे अधिक महिलाएं जनसभा में पहुंचेंगी, उस वार्ड को सबसे बड़ा कोटा दिया जाएगा। इस पहल से महिला कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
बैठक में उप महापौर राजेंद्र पवार, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुमताज अली भाटी, कर्नल हेम सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, पूर्व अध्यक्ष नरसिंह सेवग और अरुण जैन, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज बिश्नोई सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
मंडल उपाध्यक्ष मुकेश बन, राजेश पंडित, महामंत्री अरुण सोलंकी, जसवंत सिंह, जिला मंत्री मनीष सोनी, पार्षद जमान लाल गजरा, पुनीत शर्मा, प्रीती महेश्वरी, सरस्वती बिश्नोई, दिनेश भटनागर, घेवर चंद पवार सहित सभी बूथ अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी, मोर्चा प्रभारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने बैठक को सक्रिय और ऊर्जा से भरपूर बना दिया।