विवाह समारोह में महिला ने उठाया गहनों और नकदी से भरा बैग

बीकानेर।
शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक विवाह समारोह के दौरान गहनों और नकदी से भरा बैग चोरी हो गया। यह घटना संपत पैलेस में आयोजित शांतिलाल सेठिया के पुत्र के विवाह समारोह के दौरान हुई। कार्यक्रम में मायरे के दौरान हरी साड़ी पहनी एक महिला ने मौका पाकर बैग उठा लिया। बैग में लगभग 2-3 लाख रुपये के गहने और नकदी रखे थे।

सीसीटीवी फुटेज में महिला को चोरी करते हुए और पिछले दरवाजे से भागते हुए देखा गया। घटना का पता चलने पर परिवार ने तुरंत सीसीटीवी खंगाला, जिससे यह घटना सामने आई।

पहले भी चोरी की कोशिश
घटना के एक दिन पहले, संपत पैलेस में एक युवक ने एक कमरे से आईफोन चुराने की कोशिश की। परिवार के एक सदस्य ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और गंगाशहर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान की कोशिश कर रही है। चोरी की यह वारदात विवाह समारोह में सुरक्षा की कमी को उजागर करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *