गुरुवार को राजकीय जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य लाभ के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

बीकानेर 13 नवंबर। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर गुरुवार को राजकीय जिला चिकित्सालय में निःशुल्क शिविर का आयोजन किया जाएगा।
राजकीय जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष ने बताया कि आमजन में मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘डायबिटीज एंड वेल बींग’ थीम के साथ विश्व मधुमेह दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मधुमेह, उक्त रक्तचाप तथा तीन काॅमन कैंसर से संबंधित बचाव की जानकारी आमजन को दी जाएगी तथा स्वस्थ जीवन शैली के लिए स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा। शिविर में जिला चिकित्सालय के एनसीडी प्रभारी डॉ संजय खत्री एवं विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों की जांच की जाएगी तथा गैर संचारी रोगों की जानकारी एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध करवाए जाएंगे। शिविर के दौरान हाईपरटेंशन, डायबिटिज सबंधित स्क्रीनिंग कर बचाव एवं उपचार के बारे में बताया जायेगा।
शिविर में डॉ. बी.के तिवारी, डॉ. राजश्री चालिया, डॉ. रमाकान्त बिस्सा, डॉ. इशिका, डॉ. रश्मि जैन, डॉ. इन्दु दायमा एवं अन्य चिकित्सक के द्वारा शिविर में अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में एनसीडी इकाई से पुनीत कुमार रंगा, सौरभ पुरोहित, गिरधर गोपाल, उमेश पुरोहित, ऋषि गहलोत ईसीजी टैक्नीशियन का सहयोग रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *