देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। दो दिन राहत के बाद आज सर्दी के तेवर फिर तीखे नजर आए। आज सवेरे बीकानेर में कड़ाके की सर्दी का अहसास हुआ। आज सवेरे छोटीकाशी बीकानेर में धुंध के साथ सर्दी का अहसास हुआ। बीकानेर के अलावा प्रदेश के कई जिलों में आज सवेरे कोहरा छाया रहा। इससे जनजीवन प्रभावित रहा। लोग कड़ाके की सर्दी में धूजते नजर आए। शहर में अलसुबह से कोहरे की चादर दिखाई दे रही है। रेलवे ट्रैक कोहरा की चादर मे गजनेर रोड जैसलमेर हाईवे जूनागढ़ किला सहित कई स्थान कोहरे के आगोश में दिखाई दे रहे है। तापमान में आई गिरावट के चलते लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचाव कर रहे है। वही कोहरे के चलते सड़को पर वाहन धीमी रफ्तार में चलते रहे। विजिबिलिटी कम होने के कारण हेडलाइट जलाकर वाहनों को चलना पड़ा। इसी प्रकार श्रीगंगानगर जिले के सिदुवाला क्षेत्र में आज पांचवें दिन भी धुंध छाई रही। धुंध के चलते वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
Related Posts
ये क्या हुआ ! घोटालों के भूत नाचने-गाने लगे … इन्हें भेंट बिन जो मिले, होय न पूरन काज
अचकचाते हुए एक-एक कर घोटालों के भूत जागे और चुनावी रणभेरी के सुर में सुर…
शहर के नामी ज्वैलर ने बिना बिल के जेवरात मंगवाये, सेल टैक्स ने किये जब्त
नई दिल्ली। स्टोन से बनी ज्वैलरी जब्त की है। यह ज्वैलरी मुंबई से इंडिगो की…
महाशिवरात्रि कल, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, घर में करे मंत्रोंजाप हर कष्ट होगा दूर
महाशिवरात्रि हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहरों में से एक है। शिव भक्त साल भर अपने…
