देवेन्द्र वाणी न्यूज़, जयपुर। विधानसभा चुनाव के लिए शेष बची सीटों पर दोनों पार्टी प्रत्याशियों की सूची का सभी को बेसब्री से इंतजार है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा की एक नवंबर को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। इस बैठक के बाद 1 या 2 नवम्बर को प्रत्याशियों की एक बड़ी सूची जारी की जा सकती है। हालांकि कुछ सीटों पर अब भी पेंच फंसा हुआ है। ऐसे में कुछ सीटों पर प्रत्याशियों के नाम बाद में घोषित किए जाएंगे। भाजपा ने अभी तक दो सूचियों में 124 नामों की घोषणा की है। शेष 76 सीटों पर जयपुर में पिछले दिनों हुई कोर कमेटी की बैठक में चर्चा हुई थी। इन सीटों में कुछ पर दो तो कुछ पर इससे ज्यादा नामों का पैनल तैयार किया गया है। सीईसी की बैठक से पहले इन पैनल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के साथ चर्चा की जाएगी। इस बैठक में सिंगल नाम के पैनल तैयार हो सकते हैं। इसके बाद सीईसी की बैठक में इन नामों पर मुहर लगाई जाएगी।
Related Posts
ध्यान में लीन हुए पीएम मोदी, 45 घंटे का मौनव्रत, ऐसे रूप में आए नजर
देवेन्द्रवाणी न्यूज़, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM ModI) ने गुरुवार शाम से देश के…
सोना-चांदी को लेकर आई बड़ी खबर
नई दिल्ली। सोना उच्चतम स्तर से करीब 7280 रुपए सस्ता सोना अभी भी अपने अब…
बोर्ड में अब 2 टर्म में होगा एग्जाम
नई दिल्ली। इसी साल ने कोरोना की वजह से बोर्ड परीक्षाओं को दो टर्म में…
