देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में उदयरामसर रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई। पुलिस को उदयरामसर रेलवे ट्रैक के समीप एक 45 वर्षीय अज्ञात युवक का शव सूचना मिली थी। युवक के शव का एक हाथ शरीर से अलग था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने खिदमतगार खादिम सोसाइटी के सदस्य हाजी जाकिर शोएब और असहाय सेवा संस्थान के सदस्य राजकुमार खडगावात ताहीर हुसैन अब्दुल सत्तार मो,अकरम रमजान अली मोहम्मद जुनेद की मदद से युवक के शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया।
Related Posts
बीकानेर पुलिस कार्यवाही : अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा
देवेन्द्र वाणी न्यूज़ बीकानेर। नाल पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब से…
राजस्थान में ठगा हुआ महसूस कर रहे किसान, मिला सिर्फ 72 पैसे का मुआवजा
पश्चिमी राजस्थान में साल 2019 के रबी सीजन के दौरान टिड्डियों के हमले ने कई…
राजू ठेहट हत्याकांड से जुड़ा एक आरोपी ओर गिरफ्तार
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। राजू ठेठ हत्याकांड मामलें में बीकानेर पुलिस को एक और सफलता मिली है।…
