देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर । शहर के जेएनवीसी थाना इलाके में महिला के साथ चैन स्नेचिंग की वारदात,घटना सीसीटीवी में कैद। शहर में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला जयनारायण व्यास कॉलोनी इलाके का है। जहां एक महिला से दिन दहाड़े मोटरसाइकिल सवार गले से चैन खींचकर फरार हो गये। बताया जा रहा है कि पांच नं सेक्टर में बाजार से सामान लेकर अपने घर जा रही एक महिला से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आएं दो युवकों ने चैन स्नेचिंग की। जिसके बाद महिला चिल्लाती हुई उन युवकों के पीछे काफी दूर तक दौड़ी भी। यह सारा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मोटरसाइकिल सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी है। गौर करने वाली बात यह है कि तीन दिन पहले कोटगेट थाना इलाके में भी दिन दहाड़े एक महिला से भरे बाजार में चैन स्नेचिंग की थी।
Related Posts
पेट्रोल पंप के पास कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाप-बेटी की मौत
बीकानेर। उदयरामसर से आगे धारणिया पेट्रोल पंप के पास एक बाइक को कार ने पीछे…
दस मोटरसाइकिल-एक दर्जन मोबाइल सहित एक को पुलिस ने दबोचा
बीकानेर। जिले से गायब हुई मोटरसाइकिल को खोज निकालने में पुलिस को फिर सफलता हाथ…
बीकानेर : नकाबपोशो ने पेट्रोल पंप पर पिस्टल दिखा की लूट
बीकानेर। जिले के नोखा थानान्तर्गत स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर आए पांच नकाबपोशों ने एक…
