देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। अवैध हथियार तस्कर के खिलाफ डीएसटी व तीन थानों की पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों से 5 अवैध पिस्टल आठ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एडिशनल एसपी अमित कुमार बुडानिया के नेतृत्व में हुई इस कार्यवाही में डीएसटी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है। बताया जा रहा है अवैध हथियार के विरुद्ध इस कार्यवाही में डीएसटी,कोतवाली,नयाशहर,गंगाशहर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे की गैंग को धमकी दिया करते थे। आरोपियों की पहचान नयाशहर थाना क्षेत्र निवासी माधव पारीक, नयाशहर थाना क्षेत्र निवासी उमेश सियाग, गंगाशहर थाना क्षेत्र निवासी महिपाल चौधरी व कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी दानिश के रूप में हुई है। आरोपियों से चार अवैध पिस्टल, एक देशी कट्टा, आठ कारतूस बरामद किए गए हैं। सबसे पहले रामदेव नगर से महिपाल को पकड़ा गया। उसके बाद माधव,फिर उनकी सूचना पर अन्य दोनों को दबोचा गया। पुलिस के अनुसार उमेश के खिलाफ पहले से 10 मुकदमें दर्ज है, वहीं माधव पर भी तीन मुकदमें हैं। उमेश कोरोना काल में पूगल रोड़ पर अगरबत्ती व्यापारी अग्रवाल हत्याकांड में भी शामिल रहा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर कड़ी से कड़ी जोडऩे में लगी है। पता चला है कि आरोपी युवकों का एक ग्रुप है, जिसमें 15-20 युवक शामिल हैं।
Related Posts
पिकअप की टक्कर से बाइकसवार की मौत
गुसांईसर की रोही में हुआ हादसा बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में आज पिकअप की टक्कर…
CMHO 17 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया
जोधपुर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को पाली जिले की सुमेरपुर ब्लॉक के मुख्य…
एक के नब्बे के मकडज़ाल में उलझकर बर्बाद होती युवा पीढ़ी
बीकानेर। ‘एक के नब्बे के खेलÓ सट्टा बाजार अब लोगों को बड़ी संख्या में अपनी…
