देवेन्द्रवाणी न्यूज़, बीकानेर। पांच-छह दिन से हांड कंपा देने वाली सर्दी से जूझ रहे प्रदेश को गुरुवार से शीतलहर से राहत मिलने की संभावना है। दरअसल, प्रदेश में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसके कारण बुधवार से ही हवा की रफ्तार में भी कमी आई है। जिसके कारण कुछ जिलों में दिन के तापमान में कुछ वृद्धि हुई। अब रात के तापमान में भी 2-4 डिग्री की वृद्धि की संभावना है। प्रदेश में लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा। बादल छाने के कारण तापमान बढ़ेगा जिससे शीतलहर से कुछ निजात मिल जाएगी। 22 से 26 जनवरी के बीच प्रदेश के कई इलाकों में मावठ होगी। 19 जनवरी से शीतलहर व पाला से राहत मिलने की प्रबल संभावना है। पहला पश्चिमी विक्षोभ 19-20 जनवरी को प्रभावी होगा। इसके प्रभाव से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में आसमान में बादल छाए रहने व 19 जनवरी को एक दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 22 से 26 जनवरी के दौरान सक्रिय होने से प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं।
Related Posts
राहुल को विपक्ष का बड़ा चेहरा बनाने की कोशिश:प्रियंका गांधी का कांग्रेस नेताओं के साथ ब्रेकफास्ट रद्द, राहुल-प्रियंका अलग-अलग रैली में पहुंचेंगे
महंगाई के खिलाफ जयपुर में होने वाली कांग्रेस की रैली के राष्ट्रीय स्तर पर भी…
बीकानेर : कुंड में मिले पति-पत्नी के शव, जांच में जुटी पुलिस , देखे खबर
बीकानेर। जिले के नोखा कस्बे इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सरकारी…
पुलिस की सफलता : कारतूसों का जखीरा बरामद
बीकानेर। हथियार तस्करों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन पुलिस भी इनको पस्त करने…
