देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। जिले के बज्जू थाना क्षेत्र में घरेलू गैस के रिसाव के बाद लगी आग में झुलसने से एक की मौत हो गई है। वहीं पांच जने घायल हो गये है। बताया जा रहा है कि हादसे वाले घर में मृत्यु उपरांत होने वाले भोज के दौरान यह घटना हुई है। एएसपी ग्रामीण सुनील कुमार के अनुसार गोड़ू के पास रामनिवास विश्नोई की ढ़ाणी में घरेलू गैस सिलेंडर में रिसाव यानी लीकेज हुआ। जिसके बाद आग लग गई। पूरा छपरा ही आग की चपेट में आ गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बज्जू थानाधिकारी राकेश स्वामी के अनुसार वहीं पांच घायलों को पीबीएम ले जाया जा रहा है।
Related Posts
पड़ोसी के घर में बैठे थे, आवाज आई तो दोड़कर पहुंचे; हो चुकी थी चोरी
बीकानेर । मुरलीधर व्यास नगर में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा…
प्रॉपर्टी डीलर से मांगी 50 लाख रुपए की फिरौती, जान से मारने की धमकी
चूरू।जिले की रतनगढ़ तहसील के गांव लधासर के एक प्रॉपर्टी डीलर ने गैंगस्टर रोहित गोदारा…
सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर। सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान पीबीएम में मौत हो…
