देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। जिले के जामसर थानान्तर्गत फैक्ट्री में काम करने वाले पति-पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। दोनों के शव पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने बुधवार दे रात फांसी का फंदा लगा लिया, जिसका गुरुवार सुबह लोगों को पता चला। सुसाइड के कारणों की छानबीन की जा रही है। मृतकों ने किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। लेकिन आर्थिक मंदी के चलते आत्महत्या होना मौत का कारण बताया जा रहा है। नेपाल से करीब दो साल पहले बीकानेर में काम के लिए आए राम इकबाल चमार और उसकी पत्नी ममता फैक्टी के पास ही एक कमरे में रहते थे। गुरुवार सुबह दोनों के यहां से कोई हलचल नहीं देखकर आसपास के लोगों ने अंदर देखा। जहां दोनों फंदे से लटके हुए थे। दोनों की मौत कई घंटे पहले ही हो चुकी थी। जामसर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद थानाधिकारी इंद्र कुमार मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में भेजा। जहां पोस्टमार्टम किया गया। शव अब परिजनों को सौंपा जाएगा।सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन माना जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते दोनों ने सुसाइड कर ली।ये दोनों जामसर स्थित न्यू कैम्प फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करते थे। जहां तेल मिल का काम होता है। मृतकों के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए फैक्ट्री संचालकों से पुलिस ने संपर्क किया। इसके बादर परिजनों को सूचना दी जा रही है।
Related Posts
बस कंडक्टर द्वारा महिला यात्री के बैग से चोरी करने का आरोप
देवेन्द्रवाणी न्यूज़, बीकानेर। बस कंडक्टर द्वारा महिला यात्री के बैग से गहने चोरी करने का…
दो युवको ने महिला के गले में पहने सोने के आइटम छीने
बीकानेर। जिले के लूणकरनसर थाना क्षेत्र के खोखराना में रहने वाली एक महिला ने दो…
एसपी ने दिए पुलिस निरीक्षकों को आदेश सात दिन के अन्दर करना होगा ज्वाइन
बीकानेर। बीकानेर के ६ पुलिस थानों के पुलिस निरीक्षकों के तबादलों के बाद पांचवे दिन…
