देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में एक नाबालिग युवती की मौत हो गई है। जानकारी मिली है कि नत्थूसर बास निवासी 16 वर्षीय कविता पुत्री दीनदयाल को अचेत अवस्था में पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि कविता ने आत्महत्या की है या उसकी सामान्य मौत हुई। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया दिया है और गुरूवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
Related Posts
महिला ने खाया जहर पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
बीकानेर। जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने…
बीकानेर में धारदार हथियार से हत्या
बीकानेर।नोखा पुलिस थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या हुई है। जिसकी सूचना पर नोखा…
इस गांव में बम के धमाकों से ग्रामीण सहमें
महाजन। कस्बे के समीपवर्ती महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और फ्रांस के बीच सयुंक्त…
