देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में आज सुबह एक बुजुर्ग का शव मिला। जिसकी सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खडग़ावत व ताहिर हुसैन मौके पर पहुंचे और पुलिस की निगरानी में खिदमतगार खादिम सोसायटी के शोएब व जाकिर के सहयोग से शव को एंबुलेंस में डालकर पीबीएम लाये। जहां डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 65 से 70 के बीच है। फिलहाल पहचान नहीं हुई। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया ठंड के कारण मौत हुई है।
Related Posts
इनामी राशि जीतने का सपना दिखाने वाला ठग गिरफ्तार
बीकानेर। ऑनलाइन खरीददारी करने वालों को गिफ्ट वाउचर व इनामी राशि जीतने का झांसा देकर…
अश्लील फोटो खींच कर किया दुष्कर्म
बीकानेर। विवाहिता के अश्लील फोटो खींचकर उसको ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला…
शराब बंधी मामले में आबकारी विभाग के निरीक्षक और कांस्टेबल को भेजा न्यायिक हिरासत में……..
बीकानेर। नापासर के पास रामसर गांव में शराब की दुकान चलाने के लिए हर महीने की…
