देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। सेना की छावनी में एक जवान ने सर्विस गन से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे,तब तक जवान दम तोड़ चुका था। उसने सुसाइड से पहले रजिस्टर में सुसाइड नोट भी लिखा था, जो पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।जयपुर रोड पर स्थित सैन्य छावनी में तैनात हेड कांस्टेबल मनदीप सिंह के पास एक कोच का जिम्मा था। पिछले कुछ समय से वो डिप्रेशन में था। सदर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मनदीप सिंह ने सुसाइड से पहले रजिस्टर में उसने लिखा कि मैं डिप्रेशन में हूं और इसीलिए जीवन त्याग रहा हूं। उसका शव फिलहाल मिल्ट्री हॉस्पिटल पहुंचाया गया है, जहां से पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाएगी। सिंह ने बताया कि जवान ने किसी भी व्यक्ति विशेष पर किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। डिप्रेशन में होने के कारण ही उसने स्वयं का जीवन त्याग दिया। फिलहाल पुलिस उसके पोस्टमार्टम करवा रही है और परिजनों को सूचना देकर बुलाया जा रहा है।मनदीप गुरदासपुर पंजाब का रहने वाला है और काफी समय से सेना में है। माना जा रहा है कि घर पर नहीं जा पाने के कारण वो डिप्रेशन में था। हालांकि अधिकृत तौर पर ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है। मनदीप 36 साल का था।
Related Posts
गंगानगर चौराहे पर चोरों से मची अफरा-तफरी, देखे वीडियो
बीकानेर। शहर के सबसे व्यस्ततम श्रीगंगानगर चौराहे पर अभी कुछ देर पूर्व कुछ चोरों ने…
नई गाईडलाइन जारी, सख्त हुए नियम, जानिए किसको मिली छूट और क्या रहेगा बंद
बीकानेर। राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब राजस्थान सरकार सख्त हो चुकी…
युवक ने पंखे से लटक कर की आत्महत्या
बीकानेर। लूणकरनसर तहसील के महाजन गांव में एक युवक ने पंखे से लटक कर अपनी…
