देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। गार्गी विद्यापीठ समिति नोहर और राजस्थान ललित कला अकादेमी के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय समकालीन चित्रकला शिविर का आयोजन नोहर में होगा। इस शिविर में करीब 20 कलाकार भाग लेंगे। जिनमें राजस्थान के कई शहरों के कलाकार शिरकत करेंगे। चित्रकार योगेंद्र कुमार पुरोहित बीकानेर का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस राज्यस्तरीय चित्रकला शिविर का उदेश्य राजस्थान के सुदूर क्षेत्रों में चित्रकला का सकारात्मक वातावरण बनाना है । इस मुहिम में गार्गी विद्यापीठ समिति नोहर और राजस्थान ललित कला अकादमी के अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास ने यह पहल की है। जिसके परिणाम निश्चित रूप से सकारात्मक और अनुकरणीय होंगे। इस चित्रकार शिविर के संयोजक महेंद्र प्रताप शर्मा के अनुसार 3 से 5 जनवरी तक ये शिविर नोहर स्थित जांगीड़ सुथार समाज भवन , नेहरू नगर नोहर जिला हनुमानगढ़ में आयोजित होगा। शिविर में कलाकारों को कैनवास और रंग रोगन तथा ब्रश आदि चित्र सामग्री आयोजन समिति द्वारा उपलब्ध करवाई जायेगी। चित्रकार योगेंद्र कुमार पुरोहित ने गार्गी विद्यापीठ समिति नोहर के सचिव अनिल शर्मा और राजस्थान ललित कला अकादमी के अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास को अपने चयन होने के उपलक्ष में धन्यवाद दिया है।
Related Posts
धरना समाप्त: जवान को मिला सम्मान, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ होगी अंत्येष्टि
आंदोलन का असर: जवान रामस्वरूप का पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, गार्ड…
टूटा गर्मी का गुरूर, आसमान से बरसे बदरा
देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। सोमवार को मौसम के बदले मिजाज के बाद जिले भर में…
बीकानेर होली कैलेंडर 2020, इस दिन होगी रम्मते व अन्य कार्यक्रम
बीकानेर। होलाष्टïक के साथ ही देश में अपनी अलग पहचान रखने वाली बीकानेर की रम्मतों का…
