देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। जिले के नोखा पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध देशी कट्टा व कारतूस बरामद किये है। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।सहायक उप निरीक्षक राजूराम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुशील कुमार ब्राह्मण पुत्र सत्यनारायण है। जो कि नोखा गांव का रहने वाला है। पुलिस को युवक के पास अवैध देशी हथियार की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने 30 दिसम्बर को एनएच 62 नागौर मार्ग पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ है।
Related Posts
पत्नी से नाराज पति ने बेटी को मार डाला
बारां के अटरू कस्बे के अरण्या गांव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया…
हत्या के आरोपियों को भेजा जेल
बीकानेर। जिले के सुरेणा थाना क्षेत्र में मंगलवार को पत्नी के प्रेमी की कथित रूप से…
शराब पीकर बस चलाने वाले ड्राईवरों पर होगी कार्यवाही
बीकानेर। नशा कर बस चलाने वाले रोडवेज ड्राइवर के खिलाफ अब तत्काल कार्रवाई की जाएगी।…
