देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। जिले के पूगल थाना क्षेत्र में शनिवार को पिकअप व बाइक की टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाए, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है।पूगल एसएचओ विकास बिश्नोई ने बताया कि कानासर निवासी मघाराम (25) पुत्र त्रिलोक नायक, प्रेम (21) पुत्र गोविंदराम बाइक पर छतरगढ़ की तरफ जा रहे थे। तभी नूरसर के पास छतरगढ़ की तरफ से तेज रफ्तार में आई पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मघाराम व प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर भिजवाया, जहां प्रेम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल का ट्रोमा सेंटर में उपचार चल रहा है।
Related Posts
सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर घायल एक युवक ने…
डॉक्टर के लगाया 4 लाख का फटका
बीकानेर। ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दो दिनों में ऑनलाइन…
सड़क हादसे में चार जने बाल बाल बचे
बीकानेर। पूगल थाना क्षेत्र में देर रात को एक कार अनियंत्रित होकर पलटा खा गई।…
