देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहे एक किसान को खुली जेल में रखा गया लेकिन वहां से चकमा देकर फरार हो गया। अब बीछवाल थाने में बंदी वसीम के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।जयपुर निवासी वसीम को हत्या के एक मामले में दोषी मानते हुए सजा सुनाई गई थी। इस बीच जेल में उसके अच्छे व्यवहार के आधार पर खुली जेल में रहने का मौका दिया गया। वो कई दिनों से खुली जेल के शिविर में रह रहा था। जेल में जब बंदियों की हाजिरी ली गई तो एक बंदी कम पाया गया। इस पर पड़ताल की गई तो वसीम गायब था। बताया जा रहा है कि वो गुरुवार से ही गायब था। पता चलने पर बीछवाल थाने में जेल प्रभारी की ओर से मामला दर्ज कराया गया।घटना की जानकारी मिलने पर जेल में भी खलबली मच गई। खुली जेल प्रभारी ने इस बारे में जेल अधीक्षक को भी सूचना दी है। वहीं बंदी वसीम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दल जुट गया है। उसकी तलाश जयपुर सहित कई ठिकानों पर की जा रही है। वहीं बंदी के साथ रहने वाले अन्य बंदियों से भी पूछताछ की जा रही है। उधर, जयपुर स्थित उसके आवास पर भी पुलिस पहुंच रही है।
Related Posts
नकदी लूट लेने के मामले में तीन जनों को पकड़ा
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। 24 नवम्बर को कृषि मंडी के सामने खाद बीज की दुकान से यूरिया…
हैड कांस्टेबल की मौत
बीकानेर। जिले के कोलायत थाना क्षेत्र के ट्रचरी फांटे पर तैनात एक हैडकांस्टेबल की हार्टअटैक…
एयरफोर्स कैम्पस में सेना के जवान ने लगाई फांसी
देवेन्द्रवाणी,न्यूज,बीकानेर। सोफिया स्कूल के पीछे एयरफोर्स कैम्पस में सेना के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या…
