देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र के रानीबाजार के औद्योगिक क्षेत्र में पांच नंबर रोड पर एक युवक पर फायरिंग की गई है। घायल युवक को पीबीएम के ट्रोमा सेन्टर में भर्ती करवाया गया है। जानकारी मिली है कि घायल युवक उदयरामसर का 23 वर्षीय इमरान है। जिसके जांघ पर गोली लगी है। हालांकि फायरिंग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल कोटगेट थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल की जानकारी ली है। पुलिस प्रथम दृष्टया फायरिंग मान रही है। थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण ने बताया कि घटना का पता लगाया जा रहा है। युवक के बयान के बाद ही पता चल पाएगा कि इमरान पर फायर करने वाले कौन थे और किन कारणों से फायर की गई है।
Related Posts
दलितों पर हुई हमलेबाजी का फरार अभियुक्त गिरफ्तार
बीकानेर। नापासर इलाके के सींथल गांव में दो माह पहले दलित परिवार के लोगो पर…
बीकानेर : पानी लेने सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत
देवेन्द्र वाणी न्यूज़,बीकानेर। शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके के वैष्णुधाम के पास एक…
बेल पर रिहा हुए बलात्कार के आरोपी ने पीड़िता को किया आग के हवाले
जयपुर। हनुमानगढ़ जिले में बेल पर रिहा हुए बलात्कार के आरोपी ने 30 वर्षीय पीड़िता को…
