देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवक ने खेजड़ी के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बद्रासर गांव की रोही की है। जहां बद्रासर निवासी गुटीराम (21) पुत्र मोमनराम ने गांव की रोही में खेजड़ी के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतक के पिता मोमनराम ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें बताया कि 10 दिसंबर को उसका पुत्र गुटीराम रोही में ऊंट को चराने गया था। शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजन ढूंढने निकले। इस दौरान गांव के व्यक्ति से सूचना मिली गुटीराम खेत में खेजड़ी के पेड़ पर लटका हुआ। इस सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो गुटीराम ने पेड़ से फांसी लगा रखी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Related Posts
नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री को पुलिस ने पकड़ा
हनुमानगढ़। आबकारी विभाग की अवैध नकली शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार…
घर में घुसकर बुजुर्गा पर कर दिया था कातिलाना हमला,लूट ले गये पांच लाख
बीकानेर। शिवबाड़ी से आगे वैशालीपुरम कॉलोनी के एक मकान में बुजुर्ग महिला पर कातिलाना हमला…
फर्जी दस्तावेज देकर होटल में रूका, सुबह हो गया फरार
बीकानेर। फर्जी दस्तावेज देकर होटल में रूकने और किराया नहीं देकर भाग जाने का मामला…
