देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। दिल्ली एमसीडी चुनावों में आम आदमी पार्टी रिकॉर्ड जीत का जश्न बीकानेर में भी मनाया गया। यहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुनीत ढाल के नेतृत्व में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर मिठाइयां बांटकर तथा ढोल नगाड़ों पर नृत्य कर खुशी का इजहार किया। कलेक्ट्रेट परिसर में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता जमकर थिरके। इस मौके पर पुनीत ढाल ने कहा जनता काम करने वालों को वोट देती है,बदनाम करने वालों को नहीं। उन्होंने कहा कि पार्टी अब राजस्थान में सरकार बनाने जा रही है। जीत के जश्न कार्यक्रम में खुशाल पंवार,रितिक पंडित, इमरान खान, मनीष शर्मा, जाकिर हुसैन, शारदा पन्नू,जितेंद्र ढाल,उषा चौधरी,जेठाराम सहित कई कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Related Posts
श्रीमाली समाज का अन्तर्राष्ट्रीय महाकुम्भ
देश-विदेश की 151 प्रतिभाएं होगी सम्मानित राष्ट्रीय एवं सामाजिक मुद्दों पर होगी परिचर्चा बीकानेर। अखिल…
सिरेमिक इलेक्ट्रिक रिसर्च एण्ड डवलपमेंट सेंटर की लैब संचालन के लिए बैठक आयोजित
बीकानेर। सिरेमिक इलेक्ट्रिक रिसर्च एण्ड डवलपमेंट सेंटर द्वारा टेस्टिंग लैब संचालन के संबंध में गुरुवार…
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
श्रीगंगानगर। जिले के सिटी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने अपनी दुकान में…
