देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। बीकानेर प्रेस क्लब की ओर से पत्रकारों के लिये खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 25 दिसम्बर के बीच किया जा रहा है। अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 14 दिसम्बर को बैडमिन्टन प्रतियोगिता से होगा। इस दौरान क्रिके ट,बैडमिन्टन,कैरम,शतरंज और दौड़ में खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। इसके लिये वरिष्ठ साथी श्याम मारू की संयोजन में एक कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें विक्रम जागरवाल,नीरज जोशी,राजेश छंगाणी,विवेक आहुजा,मो अली,पवन भोजक,रवि पुगलिया,मुकुन्द व्यास व नारायण उपाध्याय को शामिल किया गया है। सभी प्रतियोगिताएं नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी। इसके लिये कल ट्राई निकाली जाएगी। विजेता उपविजेता टीमों को ट्रांफी व व्यक्तिगत पुरस्कार के अलावा,मैन ऑफ द मैच,मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। टीमों के नाम वरिष्ठ पत्रकार साथियों के नाम से रखे जाएंगे।
Related Posts
13वीं वर्ल्ड रेलवे साइक्लिंग चैम्पियनशिप 12 नवंबर
बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर में 13वीं वर्ल्ड रेलवे साइक्लिंग चैम्पियनशिप-2018 का आयोजन होगा। चार…
धर्मेंद्र गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता के पोस्टर का हुआ विमोचन
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। छठां धर्मेंद्र गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता 20 दिसम्बर से स्थानीय धरणीधर मैदान में…
पत्रकार खेल सप्ताह : राघव ने जीता बैडमिन्टन खिताबी मुकाबला,सुमित रहे उपविजेता
बीकानेर। बीकानेर प्रेस क्लब के तत्वाधान में चल रहे खेलकूद प्रतियोगिता के बैडमिन्टन मुकाबले मेें…
