देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। 24 नवम्बर को कृषि मंडी के सामने खाद बीज की दुकान से यूरिया के दस थैले अपने गांव ले जा रहे किसान के साथ यूरिया थैले व नकदी लूट लेने के मामले में जेएनवीसी पुलिस थाना ने तीन जनों को पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले में नागौर निवासी दुर्गाराम मेघवाल,बंगलानगर निवासी कालूराम उपाध्याय व अम्बेडकर कॉलोनी निवासी श्याम नायक को हिरासत में लिया है। पुलिस की गठित टीम में एएसआई राधेश्याम,पूरनसिंह,हैड कानि रोहिताश भारी,दीपक यादव,कानि ओमप्रकाश,भगवान सिंह,रामवतार,प्रभूराम शामिल रहे। गौरतलब रहे कि 24नवम्बर को गाढ़वाला निवासी लिछमाराम के साथ यह लूट हुई थी।
Related Posts
होटल में बेच रहा था अवैध शराब,पुलिस ने दबोचा
बीकानेर। जिले के छत्तरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में अवैध दारू बेच रहे एक जने को…
पैरोल पर गया कैदी फरार
बीकानेर। केन्द्रीय कारागृह से पैराल पर गया कैदी फरार हो गया। इस संबंध में जोधपुर…
सोने के जेवरातों की झूठी बिक्री दिखाकर मामला दर्ज करवाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर। फर्जी रसीद बनाकर जेवरातों की झूठी बिक्री दिखाकर रिपोर्ट दर्ज करवाने वाले दो जनों…
