बीकानेर। शहर में चलते राहगीरों से मोबाइल, बटुआ, चेन सहित अन्य सामान छीन कर भागने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन हो रही ऐसी घटनाओं के चलते पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। झपटमारी की ताजा घटना सदर थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, परिवादी 25 वर्षीय कमला कॉलोनी निवासी राजेश कटारिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह कमला कॉलोनी से खरनाडा मोहल्ला की तरफ मोबाइल पर बात करते जा रहा था तभी रोशनीघर चौराहा के पास पहुंचा तो पीछे से तीन जने बाइक पर सवार होकर तेजी से आए और मेरा मोबाइल छीन कर भाग गए। पुलिस ने अज्ञात जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई मांगीलाल को सौंपी गई है।
Related Posts
अज्ञात लोगों ने निकाल दी पटरियों की क्लिप, ब्रड़ा हादसा टला
बाड़मेर। आज सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया अन्यथा सैकड़ों जिदंगी मौत की मुंह…
टी.बी.की दवा का नियम विरूद्ध का विक्रय जिला कलक्टर ने पकड़ी अनियमियता
बीकानेर। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने सोमवार शाम को पीबीएम अस्पताल के सामने स्थित…
युवक ने सरेआम की बदतमीजी, मामला दर्ज
बीकानेर। छत्तरगढ़ बाजार में आज दोपहर एक युवक ने बाजार से वापिस घर जा रही…
