बीकानेर। शहर के कोतवाली पुलिस थाने में एक विवाहिता पर घर से गहने व नकदी लेकर किसी और से भाग जाने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार छींपों की मस्जिद, लक्ष्मीनारायण जी घाटी के पास रहने वाली नजमा पत्नी मोहम्मद सलीम ने अपनी बहू व एक युवक के खिलाफ कोर्ट इस्तगासे के जरिये मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें परिवादिया का आरोप है कि उसका पुत्र मोहम्मद शकील बाहर विदेश में मजदूरी के लिये गया हुआ है। उसकी पुत्रवधू मेहरूनिशा घर से सोने की सांकल, सोने की बाली, सोने की अंगुठी, चांदी की पायजेब तथा 10 हजार रुपए लेकर कादरी कॉलोनी लेघाबाड़ी निवासी आसिफ नाम के युवक के साथ भाग गयी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने धारा 457, 380, 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
Related Posts
परकोटे के भीतर स्थित घरों में चोरी, अज्ञात चोरों ने सेंधमारी
लाखों रुपए की नगदी और जेवरात पार, पुलिस जुटी चोरों की तलाश में। बीकानेर। शहर…
महिलाओं को दी अश्लील गालियां, करवाया मामला दर्ज
बीकानेर। महिला का रास्ता रोककर मारपीट करने और अश्लील गालियां देने का मामला सामने आया…
जेल में बंद बीकानेर निवासी की मौत
हिसार। जिले के खाजूवाला कस्बे में रहने वाले एक अधेड़ हिसार जेल में बंद है…
