बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी लीला समाप्त कर ली। इस संबंध में मृतक के भाई भीनासर हरिराम मंदिर के पीछे, नखत बन्ना मंदिर के पास रहने वाले राजूराम पुत्र बिशनाराम नायक ने मर्ग दर्ज करवा कर बताया कि 11 नवंबर की रात को हम सब खाना खाकर सो गए थे। सुबह उठकर देखा तो भाई रामनारायण (35) घर पर नहीं था। इधर उधर ढूंढा तो घर के पीछे नीम के पेड़ से फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। फंदे से नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया।
Related Posts
करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के जैसलसर की रोही में बनी ढाणी में कृषि…
घर में घुसकर पूरे परिवार के साथ की मारपीट
बीकानेर। घर में घुसकर एक परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर घर में…
बीकानेर में नाकाबंदी तोड़ भागे दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा
बीकानेर। नाकाबंदी तोड़ भागे दो बदमाशों को गंगाशहर पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के पास…
