बीकानेर। पति की मौत के बाद पत्नी ने मिलीभगत कर अपने लाभ के लिए पति के बैंक खाते से लाखों रुपए हस्तान्तरित कर लेने का मामला सामने आया है इस संबंध में मृतक की मां सार्दुलगंज निवासी सुप्यार कँवर पत्नी जगमाल सिंह राजपूत ने अपनी बहू सहित दो जनों के खिलाफ कोर्ट में इस्तगासा के जरिए कोटगेट पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार परिवादी का आरोप है कि उसके पुत्र योगेंद्र सिंह की मृत्यु के बाद पुत्रवधू समर शेखावत व सार्दुलगंज निवासी यशवंत सिंह पुत्र करण सिंह राजपूत ने मिलीभगत कर स्टेशन रोड एचडीएफसी बैंक शाखा से 25 से 30 लाख रुपए अपने लाभ के लिए हस्तान्तरित करवा लिये। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 406 120बी के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
Related Posts
12 साल की लड़की का अपहरण कर खेत में अश्लीलता की, युवक को 4 साल कठोर कैद
बीकानेर। नोखा तहसील के पांचू में एक युवक ने पांच साल पहले 12 साल की…
चलती ट्रेन से युवक गिरा, गंभीर घायल
बीकानेर। कालका बाड़मेर ट्रेन से गिरने से एक युवक गंभीर घायल हो गया ।जिसका महाजन…
एसपी ने संभाला पदभार
बीकानेर। जिले के पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा के तबादले के बाद नये एसपी प्रदीप…
