बीकानेर। कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र में अज्ञात ने व्हाट्सएप कॉल कर फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार मामला पुबियों का मोहल्ला, हेड ऑफिस के पास रहने वाले अमित कुमार पुत्र राम कुमार ने मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि 10 नवंबर को उसके व्हाट्सएप पर कॉल आया और कॉल करने वाले व्यक्ति ने फिरौती की मांग की तथा पैसे ना देने पर जान से मारने की धमकी दी। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
Related Posts
बड़ी कार्यवाही, पुलिस की वर्दी में कर रहे ठगी
चूरू। चूरू जिले के सादुलपुर थाना इलाके में धन को दो-तीन गुना करने का झांसा…
पुलिस ने पीछा करके पकड़ा वाहन चोरों को
श्रीगंगानगर। शहर के बीचो बीच स्थित मुखर्जी नगर में गुरुवार देर रात बदमाशों ने पेट्रोल…
लाखो रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी
बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थानान्तर्गत चोरों ने सैंधमारी कर 25 लाख के गहने चुरा लिये…
