मौसम अपडेट : पारा 20 डिग्री, 8 को बूंदाबांदी के आसार, फिर गिरेगा पारा

बीकानेर, पश्चिमी विक्षाेभ का असर बीकानेर में आठ नवंबर काे हाेने के आसार हैं। इस दाैरान बूंदाबांदी की संभावना है। उसके बाद तापमान में गिरावट हाे सकती है। शुक्रवार काे मौसम विभाग ने वेबसाइट पर अपडेट किया कि 6 से 8 नवंबर के बीच राजस्थान में पश्चिमी विक्षाेभ का असर हाेगा। बीकानेर में 8 काे असर ज्यादा हाेगा। उससे पहले बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बूंदाबांदी 8 काे हाे सकती है। विक्षाेभ से पहले न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। हालांकि रात में तापमान अभी से बढ़ने लगा है। बीती रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार काे अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *