बीकानेर। शहर के बीछवाल थाना इलाके में एक ढाबे के पीछे बनी दुकान में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि आग से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। क्योंकि आग लगने वाले स्थान से महज 70 मीटर दूरी पर पेट्रोल पंप था। फिर भी वहां रखा सामान जलकर राख हो गया। त्वरित कार्यवाही के कारण आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि रोड़वेज बस स्टैंड के सामने स्थित राजीव मार्केट के पास ढाबे की दुकान के पीछे आग लग गई। सूचना मिलते ही टीम साबधान इण्डिया के ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया व राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित घटना स्थल पर पहु ंचे। इस दौरान अग्निशमन केन्द्र और पुलिस को भी सूचना दी गई। करीब आधे घंटे क ी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
Related Posts
युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल लगाई आग, पीबीएम रैफर
बीकानेर। जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र में एक युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। जिससे…
रा.बा.उ.मा. लक्ष्मीनाथ घाटी विद्यालय में मनाया वार्षिकोत्सव, व्यास व जोशी हुए सम्मानित
देवेन्द्रवाणी न्यूज़, बीकानेर। आज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विधालय लक्ष्मीनाथ घाटी विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया…
झूलते तारों ने ली भाई बहिन की जान
बीकानेर। बिजली के लटकते तारों ने दो जनों के लिये काल का ग्रास बन गये। बताया…
