पार्क में मिला शव, फैली सनसनी,पुलिस कर रही जांच

बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना इलाके में एक पार्क में शव मिला है। बताया जा रहा है कि अधेड़ उम्र के व्यक्ति के शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। बताया जा रहा है कि जूनागढ़ स्थित पुराने बस स्टेण्ड के सामने स्थित पार्क में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। हालांकि मृतक की अधिकृत रूप से तो पहचान नहीं हो सकी है। किन्तु शव के पास मिले सामान में एक मेडिकल प्रमाण प्रत्र में मृतक का नाम अमरजीत लिखा है और वो हरियाणा के करनाल जिले से तालुक्क रखता है। मृतक के दोनों पैर नहीं है। वो लंबे समय से इसी पार्क में रहता था। जिसकी संभवत रात को मौत हो गई। शव की सूचना मिलने के बाद खादिम खिदमतगार कमेटी के नसीम, सोएब व हाजी जाकिर ने संस्था की एंबुलेंस में शव को पीबीएम पहुंचाया। जहां असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़वागत व ताहिर हुसैन के सहयोग से शव मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल पुलिस शव के पास से मिले दस्तावेज के आधार पर परिजनों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *