लापता युवक का नाले में मिला शव, दो दिन से ढूंढ रहे थे परिजन, पढ़े खबर

जयपुर, के सहकार मार्ग स्थित नाले में आज सुबह एक डैड बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में नाले में बॉडी होने की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर अशोक नगर और ज्योति नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव नाले के बीच में था इस लिए पुलिस उसे बाहर नहीं निकाल पा रही थी। सिविल डिफेंस को घटना स्थल पर बुलाया गया। सिविल डिफेंस ने मौके पर पहुंच कर दो युवकों को रस्सी के सहारे नाले में उतारा और बड़ी मशक्कत के साथ शव को नाले से बाहर निकाला। मृतक की पहचान हिंडौन निवासी अजय के रूप में हुई हैं। पुलिस ने बताया कि मृतक ज्योति नगर में रहता हैं। वह दो दिन से लापता था। जिसके बाद परिवार के लोगों ने अशोक नगर थाने में इस की गुमशुदगी दर्ज कराई।

परिवार ने जताई हत्या की आशंका

मृतक के 23 वर्षीय अजय की मौत की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता सुरेश कुमार ने बताया- कल ही अशोक नगर थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वह कल सुबह से ही लापता था। उसकी तलाश के लिए कई जगहों पर सर्च किया लेकिन वह नहीं मिला। आज उसकी बॉडी मिली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *