द्रव्यवती नदी में मिला मानव भ्रूण, प्लास्टिक की थैली में बांधकर था फेंका, कुत्तों के नोंचने पर चला पता, पढ़ें खबर

जयपुर, की द्रव्यवती नदी में मानव भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। द्रव्यवती नदी में भ्रूण को प्लास्टिक की थैली में बांधकर फेंका गया था। कुत्तों के नदी में उतरकर भ्रूण को नोंचने पर लोगों को पता चला। श्याम नगर थाना पुलिस ने भ्रूण को नदी से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भ्रूण को SMS हॉस्पिटल की मॉच्यूरी भिजवाया। पुलिस ने बताया कि श्याम नगर के गणेश विहार से द्रव्यवती नदी निकल रही है। शनिवार दोपहर को नदी में मानव भ्रूण पड़ा मिला। पानी कम होने के कारण कुत्ते उसे नोंचने के लिए नदी में उतर गए। कुत्तों के नदी में उतरकर लड़ने पर स्थानीय लोगों ने देखा। नदी में प्लास्टिक की थैली में बंधे मानव भ्रूण के लिए कुत्ते लड़ते दिखाई दिए। लोगों ने कुत्तों को भगाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी से भ्रूण को बाहर निकलवाया। पोस्टमार्टम के लिए भ्रूण को SMS हॉस्पिटल की मॉच्यूरी भिजवाया गया। पुलिस का कहना है कि भ्रूण को प्लास्टिक की थैली में बांधकर नदी में फेंका गया। पानी के बहाव के साथ बहते हुए यहां आ गया। पानी का सतर कम होने के कारण भ्रूण यहां रूक गया। मानव भ्रूण करीब 7 महीने का है। पुलिस द्रव्यवती नदी के आसपास लगे CCTV फुटेजों को खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *