बीकानेर : कृषि कार्य करते समय करंट लगने से व्यक्ति की हुई मौत, पढ़े खबर

बीकानेर। जिले के शेरूणा पुलिस थाना की रोही देउ सूडसर में कृषि कार्य करते समय करंट लगने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक सावतसर निवासी कालूराम (45) पुत्र गोपीराम बिश्नोई है जो वर्तमान में देउ सूडसर गांव की रोही में कृषि कार्य कर रहा था। स्वीच चालू करते समय करंट लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *