मौसम अपडेट : पारा हुआ 40 पार, बादल छाए रहने की संभावना, पढ़े खबर

बीकानेर, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर राजस्थान में शनिवार को हो गया। कई जगह बारिश हुई लेकिन बीकानेर को बारिश का इंतजार ही करना होगा। हालांकि बादल छा सकते हैं। दरअसल करीब 17 दिन से बीकानेर में मानसून कमजाेर हैं। मौसम विभाग के आकलन में रोज बदलाव हो रहा है। कभी बारिश के संकेत देता है तो कभी परिवर्तन हो जाता है। तीन दिन पहले 13 काे बारिश के संकेत दिए थे और शुक्रवार काे परिवर्तन कर दिया। शनिवार काे फिर से 13 काे बारिश के संकेत दिए हैं। दिन का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *