अजमेर, में शनिवार देर रात एक स्टूडेंट ने घर के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजन युवक को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने बॉडी को देर रात मोर्चरी में रखवाया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों को लेकर जांच में जुटी है। क्रिश्चियन गंज थाने के ASI किशन सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात केआर कॉलेज माखुपुरा गांव निवासी मुकेश ( 19 ) पुत्र बीरम ने अपने घर पर वायर से पंखे पर फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। परिवार के लोग उसे जेएलएन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हॉस्पिटल प्रशासन द्वारा देर रात इसकी सूचना क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बॉडी को देर रात्रि पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। रविवार सुबह क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। ASI किशन सिंह ने बताया कि मृतक मुकेश के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इसके साथ ही परिजनों की ओर से आत्महत्या के कारणों को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Related Posts
फिर बढ़ेगी ठंड, 20 जनवरी के बाद कई जिलों में बारिश की चेतावनी
जयपुर। राजस्थान में दो दिन सर्दी से राहत के बाद फिर बारिश और शीतलहर की…
बीकानेर पश्चिम से आम आदमी पार्टी पार्टी से ये है उमीदवार, सूची जारी
देवेन्द्र वाणी न्यूज़, जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी सूची जारी करने का सिलसिला…
कलेक्टरों को बदलने के बाद पुलिस महकमे में हाई लेवल पर प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी
जयपुर। अलवर में मूक बधिर नाबालिग से गैंगरेप मामले में घिरी गहलोत सरकार ने कलेक्टरों…
