बीकानेर, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75वें स्थापना दिवस पर सुबह से दोपहर तक कार्यक्रमों का सिलसिला चला। करणी सिंह स्टेडिमय में राजकीय समारोह में झंडारोहण के साथ ही पुलिस व आरएएसी के जवानों ने अपना दमखम दिखाया। वहीं, खाजूवाला में सौ फीट तिरंगा लगाया गया। वहीं स्वतंत्रता सेनानी के रत्ताणी व्यास चौक स्थित घर पर तिरंगा फहराया गया। बीकानेर के करणी सिंह स्टेडियम में केबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर डॉ. कल्ला ने सत्तर प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान पुलिस के जवानों ने जहां परेड की, वहीं स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पुलिस जवानों की परेड देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग करणी सिंह स्टेडियम पहुंचे। राजस्थानी संस्कृति से जुड़े गीतों पर बालिकाओं ने नृत्य किया।

सौ फीट का तिरंगा

भारत और पाकिस्तान सीमा पर बसे खाजूवाला में BSF ने सौ फीट तिरंगे का उद्घाटन किया। यहां पर्यटकों के लिए बीटिंग रिट्रिट का आयोजन अगले महीने शुरू होना है। इससे पहले स्वतंत्रता दिवस पर सौ फीट तिरंगे का उद्घाटन बीएसएफ आईजी डेविड, डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, 114वीं सीसुब के कमाडेंट महेंद्र सिंह और डीसीजी दीपेंद्र सिंह शेखावत ने इसका उद्घाटन किया। इस दौरान बीएसएफ के जवानों ने परेड की और सलामी दी।

राष्ट्रभक्ति गीतों पर झूमे जवान

इससे पहले शनिवार शाम बीएसएफ के जवानों ने खाजूवाला में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सीमा सुरक्षा बल के सीमा प्रहरियों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया। बीकानेर सेक्टर से बीएसएफ डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में खाजूवाला तक 120 किमी. लंबी तिरंगा रैली निकाली गई। जिसमें 114वीं सीसुब खाजूवाला के कमाडेंट महेंद्र सिंह के नेतृत्व में बीएसएफ के डीसीजी दीपेंद्र सिंह शेखावत सहित सीसुब अधिकारियों द्वारा खाजूवाला पहुंचने पर स्वागत किया गया। जिसकी 114वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट महेंद्र सिंह के नेतृत्व में सीसुब के जवानों द्वारा तैयारियां पूर्ण कर की गई हैं। वहीं आज 15 अगस्त के दिन बीएसएफ जवानों के द्वारा देश भक्ति गीत, भंगड़ा गीत सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।