बीकानेर : कलेक्ट्रेट परिसर में पानी ही पानी, पढ़े खबर

बीकानेर। शुक्रवार दोपहर को हुई बरसात के कारण बीकानेर कलेक्टे्रट परिसर के चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। जो कि पानी निकासी व्यवस्था की पौल खोल रहा है। यहां जिला के मुख्या जरूर बैठते है, लेकिन बरसात के समय में हालात खराब हो जाते है। शुक्रवार को बरसात के बाद ऐसे ही हालात नजर आए। जहां कलेक्ट्रेट परिसर के चारों ओर पानी ही पानी नजर आया। यहां से निकलते अधिकारी व कर्मचारी परेशान दिखे। इसी तरह, गिन्नाणी, जूनागढ़ तथा केईएम रोड पर भी पानी कर तेज बहाव चलता देखा गया। गिन्नाणी क्षेत्र की गलियों में पानी भराव से लोग परेशान होते रहे, हालांकि यहां हर बारिश में इस प्रकार के हालातों से लोगों को गुजरना पड़ता है। इसके अलावा, शहर के नीचले इलाकों में पानी का भराव नजर आया। इस व्यवस्था से लोगों में रोष है, लेकिन निवारण होता कहीं नजर नहीं आने के कारण चुपी साधे हुए बैठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *