बीकानेर : बैंक में चोरी का प्रयास करने का मामला सामने आया, पढ़े खबर

बीकानेर। बैंक में चोरी का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में देशनोक थाने में परमानन्द व्यास हाल प्रबंधक मरूधरा ग्रामीण बैंक ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना मरूधरा ग्रामीण बैंक शाखा लालमदेसर में 17 जुलाई की रात की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात चोर ने बैंक में खिड़की तोड़ कर घुसा और चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि बैंक में चोर चोरी नहीं कर पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *