बीकानेर : बाइक की किस्त जमा करवाने के लिए नहीं थे पैसे, युवक ने व्यवसायी से मांगी एक लाख रुपए की फिराैती

बीकानेर, सूरपुरा गांव का एक युवक प्राइवेट गाड़ियां चलाने का काम करता है। उसने बाइक फाइनेंस कराई। किस्त भरने के लिए पैसे नहीं थे ताे एक व्यापारी काे जान से मारने की धमकी देकर एक लाख रुपए की फिराैती मांगी। पुलिस ने 24 घंटे की मशक्कत के बाद आराेपी काे गिरफ्तार कर लिया। राजेडू गांव में व्यवसायी गजानंद से फिरौती मांगने के आराेप में सेरूणा पुलिस और डीएसटी ने सुरपुरा के राहुल भांभू काे गिरफ्तार किया है। सेरुणा थाने में 24 जुलाई काे इस संबंध में रिपाेर्ट दर्ज हाेने के बाद डीएसटी की टीम ने छानबीन शुरू की। उसके माेबाइल की लाेकेशन साेमवार काे बीकानेर में मिली। पुलिस ने आराेपी काे सुबह ही पकड़ लिया। सेरूणा एसएचओ रामचंद्र ढाका ने बताया कि आराेपी काे मंगलवार सुबह काेर्ट में पेश किया जाएगा। वह प्राइवेट गाड़ियां चलाता है और नशा करने का आदी है। उसका आपराधिक रिकार्ड भी देखा जा रहा है। पुलिस टीम में डीएसटी हैड कांस्टेबल दीपक यादव, दिलीपसिंह, कांस्टेबल गुलाब नबी, रमेश कुमार, गाैतम याेगी, वासुदेवी, सवाईसिंह, देवेंद्र व रघुवीरसिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *