बीकानेर : चोरों के हौसले बुलंद, अब भगवान की मूर्ति को भी किया पार

बीकानेर। बीकानेर मेें लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। कभी वाहनों की तो कभी घरों में सेंधमारी की। आज फिर एक ऐसी खबर सामने आयी है कि आखिर चोरों ने भगवान को भी नहीं बख्शा। जी हां लक्ष्मीनाथ जी मंदिर परिसर में स्थित एक मंदिर में आज सुबह 6 बजे के करीब चोरी की गयी है। अज्ञात चोर ने मंदिर से तीर्थंकर शांतिनाथ भगवान की प्रतिमा चोरी की। मूर्ति चोर ने नाकोड़ा पार्श्वनाथ मंदिर से यह मूर्ति चोरी की है। मिली जानकारी के अनुसार पुजारी ने सुबह 5 बजे मंदिर खोला था तो मूर्ति थी लेकिन 6 बजे देखा तो मूर्ति नहीं मिली। चोरी हुई प्रतिमा वीतराग भगवान शांतिनाथजी की है। महेंद्र बरडिय़ा के अनुसार धातु निर्मित यह प्रतिमा आठ आठ इंच लंबी व पांच इंच चौड़ी है। मंदिर से जुड़े लोगों को शक है कि दर्शन करने आए किसी व्यक्ति ने ही प्रतिमा चुराई हो। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मोके पर पहुंची और जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *