अजमेर जिले के बिनयनगर में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया और मकान में रखी अलमारी से 3 लाख 50 हजार रुपए नगदी और सोने चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। पड़ोसियों ने ताले टूटे होने की सूचना मकान मालिक को दी जिसके बाद मकान मालिक पहुंचे और मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिजयनगर थाना पुलिस के अनुसार बिजयनगर के चंदा कॉलोनी में रहने वाली महिला सुल्ताना बानो ने थाने पर शिकायत दर्ज करवाई कि वह बीमार होने के कारण अपने गांव गई हुई थी। पीछे से चोरों ने मकान का ताला तोड़कर प्रवेश किया और मकान में रखी 3 लाख 50 हजार रुपए नगदी, 2 जोड़ी चांदी की पायजेब, दो सोने की कान की बालियां अलमारी से चोरी कर फरार हो गए। उन्हें इसकी जानकारी पड़ोसियों द्वारा दी गई। जिसके बाद अपने घर पहुंची तो घर में सब सामान बिखरा हुआ मिला। बिजयनगर थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
Related Posts
शनिवार को इन क्षेत्रों में रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
बीकानेर। विद्युत उपकरणों के रखरखाव के कारण शनिवार को चैधरी काॅलोनी, महादेव टाईल्स, रोड न.…
बीकानेर : महंगाई की मार और तेल का खेल, डीजल 17 पैसे सस्ता पर पेट्रोल 29 पैसे महंगा,पढ़े
बीकानेर। महंगाई मार झेल रहे आम आदमी को सरकारी तेल कंपनियों की ओर से सोमवार…
बीकानेर : डाइट की जिला अकादमिक समूह की बैठक आयोजित,वार्षिक पंचांग का हुआ विमोचन
बीकानेर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के जिला अकादमिक समूह की बैठक मंगलवार को…
