बीकानेर : पानी में डूबने से दो की मौत

बीकानेर। पानी के चलते दो लोगों की मौत हो जाने का मामले सामने आए है। इस सम्बंध में नापासर थाने मे मृतक के दादा ने मर्ग दर्ज करवायी है। घटना रोही रामसर में 4 जुलाई की है। प्रार्थी ने बताया कि उसका 22 वर्षीय पोता जितेन्द्र जाट खेत में फव्वारा लगाते समय पैर फिसल गया और डिगी में गिर गया। जिसके चलते उसकी डूबने से मौत हो गयी। वहीं लूणकरणसर थाना क्षेत्र से भी 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में थाने में मृतक के पिता पुनमचंद ने मर्ग दर्ज करवायी है। घटना रोही दुलमेरा की है। प्रार्थी ने बताया कि उसका 10 वर्षीय बेटा सहदेव बावरी खेतों में बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान उसने खेत में पड़ी पानी की एक पुरानी बोतल से पानी पी लिया। जिसके चलते उसकी तबीयत खराब हो गयी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए पीबीएम भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *