
बीकानेर। शहर में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित पॉलीथिन का न केवल उपयोग हो रहा है बल्कि बिक्री के लिए बड़ी मात्रा में धड़ल्ले से शहर में अन्य स्थानों से प्रतिबंधित पॉलीथीन पहुंच भी रही है। प्रतिबंधित पॉलीथिन पर रोक के बावजूद इसका भंडारण, बिक्री और उपयोग जारी है। शनिवार को नगर निगम और ने कार्रवाई कर फड बाज़ार स्थित जय भेरुनाथ डिस्पोजल हाउस पर प्रतिबंधित पॉलीथिन 167 किलो जप्त की।