बीकानेर। नींद के दौरान छत से गिरने से व्यक्ति की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोलायत थाने में मृतक के पिता खेतसिंह ने मर्ग दर्ज करवायी है। घटना हदां में 26 जून की है। प्रार्थी ने बताया कि उसका 40 वर्षीय बेटा उम्मेद सिंह रात को घर पर छत पर सो रहा था। इसी दौरान रात को नींद में उसका बेटा घर की छत से गिर गया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में व्यक्ति को पीबीएम में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।