![WhatsApp Image 2022-04-17 at 2.59.18 PM (1)](https://devendravani.com/wp-content/uploads/2022/04/WhatsApp-Image-2022-04-17-at-2.59.18-PM-1-696x653.jpeg)
![](https://devendravani.com/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-23-at-5.38.02-AM.jpeg)
बीकनेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केंद्र सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या करने और विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए जबरन जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने के विरोध में विधानसभा स्तर पर सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी कड़ी में बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा में सत्याग्रह कार्यक्रम 27 जून को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक आयोजित किये जाएंगे। इन विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी और नेतागण अपने-अपने विधानसभा के अंतर्गत होने वाले सत्याग्रह कार्यक्रम में भागीदारी निभाएंगे।