बीकानेर : ट्रैन के आगे आकर महिला ने दी जान

बीकानेर, सड़क हादसे में पति की मौत के बाद से डिप्रेशन में चल रही एक महिला ने बुधवार सुबह रेलवे पटरी पर अपनी जान दे दी। महिला का शव अब पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। गोपेश्वर बस्ती में रहने वाली सीमा स्वामी पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थी। उसके पति की मौत करीब डेढ़ साल पहले हो गई थी। इसके बाद से वो डिप्रेशन में थी। मंगलवार की रात वो अपने किसी परिचित के यहां रुकी हुई थी। सुबह अपने घर जाने के लिए वहां से निकल गई। वो घर जाने के बजाय रेल पटरी पर पहुंच गई। यहां एक ट्रेन के आगे आ गई। उसका शरीर दो हिस्सों में कट गया। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके से शव काे हटाकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया। महिला का पुत्र स्वयं पीबीएम अस्पताल में ही काम करता है।

लगातार बढ़ रहे सुसाइड केस

बीकानेर में सुसाइड केस लगातार बढ़ रहे हैं। दो दिन पहले ही गुलजार बस्ती के दम्पत्ति ने सुसाइड कर लिया था। इन दोनों ने एक साथ सुसाइड किया था। महिला का शव घर में पड़ा मिला था, जबकि पति का शव फांसी पर लटका हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *