11 साल की नाबालिग का नहाते समय बनाई क्लिप, आरोपी गिरफ्तार

अजमेर, 11 वर्षीय नाबालिग का बाथरूम में नहाते हुए वीडियो बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पुलिस को कई अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ में जुटी है। रामगंज थाने के सब इंस्पेक्टर देवाराम ने बताया कि 14 अप्रैल को थाना क्षेत्र कि पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनके मकान के पास निर्माण कार्य चल रहा था। जहां पर काम करने वाला एक मजदूर उनकी नाबालिग बेटी का नहाते हुए वीडियो बना रहा था। जिसे देखकर बेटी चिल्लाई तो इस बात की जानकारी मिली। पुलिस ने पीड़ित पिता की रिपोर्ट पर पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया और कार्रवाई के निर्देश दिए। SI देवाराम ने बताया कि टीम ने कार्रवाई करते हुए इंदौर सिटी हाल धोलाभाटा निवासी कृष्णा कांत उर्फ साहिल ( 29 ) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के मोबाइल से पुलिस को कई अश्लील वीडियो भी मिले हैं। जिसे लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *